जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jammu and Kashmir Created History by winning the Ranji Trophy : 66 साल के लंबे इंतजार के बाद, जम्मू-कश्मीर ने Ranji Trophy के फाइनल में जीत हासिल की। टीम के लिए यह सफर आसान नहीं रहा, उन्हें पहला मैच जीतने में 98 मुकाबले लग गए थे।

पारस डोगरा की कप्तानी में टीम ने रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा।

जम्मू-कश्मीर ने सेमीफाइनल में बंगाल को हराकर फाइनल में कर्नाटक का सामना किया। कर्नाटक को हराकर जम्मू-कश्मीर ने ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत में तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई।

नबी इस सीजन सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और उनका रिकॉर्ड पूरे सीजन कोई बल्लेबाज तोड़ नहीं सका। फाइनल में उन्होंने 5 Wicket हासिल किए और उनकी गेंदबाजी की बदौलत टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया।

वहीं, बल्लेबाजी भी शानदार रही। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ने ही जम्मू-कश्मीर को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया।

जम्मू-कश्मीर की टीम ने 1959 में पहली बार रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। इस सीजन उन्होंने पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया और बंगाल को हराकर फाइनल की राह बनाई। टूर्नामेंट की शुरूआत हार के साथ हुई थी, जब उन्हें मुंबई के खिलाफ शिकस्त मिली थी।

हालांकि, टीम ने वापसी की और Trophy पर कब्जा जमाया। इस जीत को क्रिकेट प्रेमियों के लिए हमेशा यादगार माना जाएगा।

Share This Article