Homeझारखंडदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रक की चपेट में आए 18 लोग,...

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रक की चपेट में आए 18 लोग, 2 की मौत, 3 गंभीर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में बेलिबोधनवाला घाट पर मंगलवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस (Durga idol immersion procession) में शामिल अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर मातम का सबब बन गया।

इस ट्रक की चपेट में 18 लोग आ गए। इनमें दो लोगों की मौत (Death) हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस ट्रक को जुगसलाई नया बाजार समिति ने प्रतिमा विसर्जित करने के लिए लेकर आई थी। हादसे के बाद मची चीख-पुकार के बीच ड्राइवर फरार हो गया।

नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास ने भी दुख जताया

पुलिस का कहना है कि गंभीर रूप से घायलों को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) की ICU में रखा गया है। कुछ लोग ट्रक के नीचे फंस गए थे। उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों में चार लोग कीताडीह दुर्गा पूजा में ढाक बजाने के लिए आए थे।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। सोरेन ने जिला प्रशासन को घायलों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वह घायलों का हालचाल जानने टीएमएच अस्पताल भी पहुंचे। इस अप्रिय घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास (Raghuvar Das) ने भी दुख जताया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...