जमशेदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ दो अपराधी दबोचे गए

जमशेदपुर के आजादनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का खुलासा, इलाके में सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता

Razi Ahmad
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur news : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 1 अप्रैल 2026 की रात ओल्ड पुलिया रोड के पास एक युवक द्वारा हथियार लहराने और मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी शेख सारिक इमाम उर्फ आयान (23) और उसके सहयोगी मो. सलमान (21) को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और जिंदा गोली बरामद हुई।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इस संबंध में आजादनगर थाना कांड संख्या 30/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।