दर्जनों चैती छठव्रतियों ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में दिया अर्घ्य

जमशेदपुर के केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ पर व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया, विधायक सरयू राय की देखरेख में सेवा और व्यवस्थाएं सराही गईं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बने तालाब में दर्जनों चैती छठव्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विश्व कल्याण की कामना की। छठव्रतियों ने इस तालाब में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ के मौके पर मंदिर की शानदार सजावट की गई थी। दोनों दिन छठ के गीत बजते रहे। छठव्रतियों को किसी किस्म की दिक्कत न हो, इसका खास ध्यान रखा गया। यह आयोजन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की देखरेख में हुआ। छठ के पहले अर्घ्य के दिन विधायक सरयू राय मंदिर परिसर में पहुंचे और उन्होंने छठव्रतियों से बातचीत भी की। उन्होंने छठव्रतियों की सेवा कार्य में लगे लोगों की हौसला अफजाई की। सरयू राय ने छठव्रतियों के परिजनों से भी बात की।

मंगलवार को छठव्रतियों के साथ आए लोगों के लिए चाय और कॉफी की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन की तरफ से की गई थी। बुधवार की सुबह अर्घ्य के उपरांत जितने लोग मौजूद थे, सभी के लिए निःशुल्क चाय, कॉफी और पकौड़ी की व्यवस्था की गई थी। छठव्रतियों और परिजनों ने इस प्रयास की खूब सराहना की। दोनों दिन साकेत गौतम, असीम पाठक, गोल्डन पांडेय, अशोक कुमार, राकेश उज्जैन, अभय सिंह ने छठव्रतियों की सेवा की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।