Latest Newsक्राइमझारखंड : एक साथ फाइनांस कंपनी में करते थे काम, आंखें मिली...

झारखंड : एक साथ फाइनांस कंपनी में करते थे काम, आंखें मिली हुआ प्यार, ‘भर गया दिल’ तो कर दिया शादी से इंकार

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर : जिले में शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने का मामला सामने आया है।

यहां यौन शोषण फिर शादी से इंकार किए जाने का मामला कदमा थाना तक पहुंच गया है। युवती की शिकायत पर थाना में अजीत कुमार के विरुद्ध यौन शोषण किए जाने, गर्भपात कराने और शादी से इंकार जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

आरोपी बिहार के भागलपुर का रहने वाला है

आरोपी बिहार के भागलपुर जिले के मुदीचक एनसी चटर्जी रोड का निवासी है। युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया अजीत कुमार कदमा रानीकुदर में किराये का मकान में रहता था।

दोनों साथ ही एक फाइनांस कंपनी में काम करते थे। उससे आंखें मिली। दिल मिला। नजदीकियां बढ़ती गई। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।

लिव इन रिलेशन में दोनों रहे। वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया। फिर दोनों ने शादी करने के लिए कोर्ट में अर्जी भी डाल दी।

अब अजीत शादी करने से इंकार कर रहा है। इसके बाद वह फरार हो गया। युवती ने बताया आरोपित उसे किराये के मकान रखता था। स्वजनों से बगावत कर वह आरोपित के साथ रह रही थी।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...