Homeझारखंडजमशेदपुर साकची में 10 लाख के सोना लूटने के मामले में नया...

जमशेदपुर साकची में 10 लाख के सोना लूटने के मामले में नया मोड़

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: साकची में दस लाख रुपये मूल्य के सोना लूट के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांंच के बाद इस नतीजे पर पहुंची है कि यह लूट नहीं धोखाधड़ी का मामला है।

सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि साकची में लूट नहीं फ्रॉड हुआ है।

धोखाधड़ी कर सोना ले जाया गया है। मामले की बारीकी से जांच चल रही है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम साढ़े चार से पांच बजे के बीच साकची शिव मंदिर लाइन स्थित सोना- चांदी हॉलमार्क सेंटर के दो कर्मचारी बापी और शुभम से बसंत टॉकीज के समीप क्वीन बुटीक के पास बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिस बताते हुए आईडी कार्ड दिखाकर नशीली पदार्थ बैग में होने की बात कही और उन दोनों को कुछ दूर ले गए। वहां जैसे ही कर्मचारियों ने बैग खोला उसमें से सोने के 208 ग्राम के आभूषण लेकर दोनों बाइक से फरार हो गए।

घटना के बाद बापी और शुभम काफी देर तक असमंजस की स्थिति में रहे हैं और उसके बाद उन्होंने दुकान के मालिक ऋषभ सर्राफ को जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस और अन्य व्यवसायियों को घटना की जानकारी दी।

घटनास्थल पर व्यवसायी और सिटी एसपी भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए लुटरों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी।

उस दौरान सिटी एसपी ने मीडिया के समक्ष भी लूट की घटना होने की बात स्वीकार की थी लेकिन घटना के 24 घंटे के अंदर सिटी एसपी इस घटना को लूट नहीं धोखाधड़ी का मामला बता रहे हैं।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...