सरयू राय ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में की कलश स्थापना

जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में कलश स्थापना की। वैदिक मंत्रों के बीच पूजा, दुर्गासप्तशती पाठ और प्रसाद वितरण हुआ।

0 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में कलश स्थापना की। मंदिर के पुजारी अजय तिवारी ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना कराई। मुख्य पूजन के पूर्व वैदिक मंत्रों के बीच कलश स्थापना की गई। इसके बाद दुर्गासप्तशती का पाठ हुआ। पाठ के बाद आरती हुई और पंचामृत संग प्रसाद का वितरण किया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।