जमशेदपुर में टाइगर क्लब के संचालक आलोक मुन्ना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Alok Munna Shot Dead: जमशेदपुर जिले के कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर रोड नंबर 4 में आज बुधवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े टाइगर क्लब के संचालक आलोक कुमार उर्फ मुन्ना की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे घात लगाकर बैठे अपराधियों ने आलोक मुन्ना (Alok Munna) को सामने से सीने में चार गोलियां मारी, जो उसे बुरी तरह घायल कर गईं। गोलियां आलोक के सीने को छलनी करते हुए पार हो गईं, और वह घायल अवस्था में वहीं गिर पड़ा।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे टाटा मुख्य अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था आलोक मुन्ना

बताया जाता है कि आलोक मुन्ना कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था और कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ा हुआ था। हाल ही में 23 नवंबर को उसकी शादी हुई थी।

आलोक मुन्ना पर पहले भी एक मारपीट का मामला दर्ज था और चुनाव के दौरान भाजपा नेता से भी उसका विवाद हुआ था। उसके कांग्रेस के नेता बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) से करीबी संबंध थे। पुलिस अब हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Share This Article