Latest Newsझारखंडजमशेदपुर टाटानगर स्टेशन पर टावर इंजन से नीचेगिरे दो कर्मचारी, अस्पताल में...

जमशेदपुर टाटानगर स्टेशन पर टावर इंजन से नीचेगिरे दो कर्मचारी, अस्पताल में चल रहा इलाज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस सेकेंड गेट के लिए पुल पर गार्डर चढ़ाने से पहले टीआरडी विभाग (ट्रैक्शन) के दो रेल कर्मचारी मंगलवार को 11.30 बजे टावर इंजन से नीचे लाइन पर गिर पड़े।

इससे रेल कर्मचारियों और पदाधिकारियों में अफरातफरी मच गई। अचेत होकर लाइन पर गिरे सनातन मुर्मू व अजय प्रधान को रेल कर्मचारी तत्काल उठाकर इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए, जहां दोनों की स्थिति गंभीर है।

निर्माण कार्य के दौरान सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने से यह स्थिति हुई। जबकि पुल पर गार्डर चढ़ाने का काम कराने के लिए चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम व टाटानगर के एडीइएन समेत विभिन्न विभागों के दर्जनभर पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।

सूचना के अनुसार, सनातन मुर्मू और अजय प्रधान नामक रेल कर्मचारी टावर इंजन पर चढ़कर काम कर रहे थे।

नीचे से कुछ सामान उठाने के दौरान अनियंत्रित होकर लाइन पर गिर गए। दोनों के अचेत होने की सूचना चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय तक पहुंच गई है।

इससे ब्लॉक के दौरान मौजूद रेल अधिकारियों में हड़कंप है। क्योंकि सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर सभी को जवाब देना पड़ेगा।

इंजन टावर पर चढ़े रेलकर्मियों ने सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाया था। भला हो कि काम शुरू करने के लिए हाईटेंशन तार से ट्रैक्शन की लाइन काट दी गई थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।

रेलकर्मियों के टावर इंजन से गिरने के कारणों की विभागीय जांच होगी। दूसरी ओर, सेफ्टी संसाधन का इस्तेमाल नहीं करने पर अधिकारियों से भी जवाब मांगा जाएगा।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...