जमशेदपुर की 6 साल की मासूम को आठ माह बाद मिल इंसाफ

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: मानगो में रहने वाली छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (Jamshedpur Rape) के आरोपी मो जीशान उर्फ जीशन अली (19) को पुलिस ने आठ माह बाद गिरफ्तार किया है।

आरोपी मानगो (Mango) के क्रॉस रोड नंबर 4 का रहने वाला है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया था।

छह साल की बेटी को एक पार्टी में ले गई थी

तब से वह फरार चलर हा था। पीड़िता की मां (Victim Mother) ने बताया था कि आरोपी की मां उनके घर में नौकरानी का काम करती थी।

26 फरवरी को वह अपनी छह साल की बेटी को एक पार्टी में ले गई थी। देर रात होने के कारण बेटी नौकरानी (Maid) के घर पर ही सो गई। उसी रात नौकरानी के पुत्र ने बेटी के साथ गलत किया। बेटी ने दूसरे दिन घर आकर पूरी जानकारी दी थी।

Share This Article