जामताड़ा के न्यू टाउन में शिक्षिका के घर बड़ी चोरी, जेवरात लेकर फरार हुए चोर

जामताड़ा के न्यू टाउन में शिक्षिका इंदु तिवारी के घर चोरी, चोर खिड़की तोड़कर घुसे और 80 हजार से अधिक के जेवरात ले उड़े। पुलिस जांच में जुटी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Major Theft at Teacher’s House : जामताड़ा शहर के पॉश इलाके न्यू टाउन में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक शिक्षिका के सूने घर को निशाना बनाकर हजारों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय शिक्षिका इंदु तिवारी के घर में चोर पीछे की खिड़की तोड़कर घुसे। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें मौजूद सोने-चांदी के कीमती आभूषण चुरा लिए और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता के मुताबिक, चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 80 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है, वहीं लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा जामतारा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने घर का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।