
Jaws Re Release India : स्टीवन स्पिलबर्ग की 1975 की चर्चित फिल्म ‘जॉज’ नए स्वरूप में 17 अप्रैल को भारत में फिर से रिलीज की जाएगी। यह फिल्म पीवीआर आईनॉक्स के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पीवीआर आईनॉक्स ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
इस बार इसे 4के रिस्टोरेशन के साथ पेश किया जाएगा, जिससे यह और भी ज्यादा आकर्षक दिखेगी। यह फिल्म पहली बार 1975 में रिलीज हुई थी।
इसमें पुलिस चीफ मार्टिन ब्रॉडी (रॉय शेडर) की कहानी है, जो एक खतरनाक बड़ी सफ़ेद शार्क से अपने तटीय शहर को बचाने की कोशिश करते हैं।

