धनबाद में बेख़ौफ़ आपराधियों ने सौरभ सिंह के घर पर की फायरिंग

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद जिले में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाओं (Criminal Incidents) को देखते हुए ऐसा लगता है कि जैसे यहां अपराधियों के दिलो-दिमाग पर पुलिस का खौफ पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।

मामला आपसी रंजिश का हो या फिर वर्चस्व की लड़ाई का, अपराधी सरेआम फायरिंग (Firing) करने या किसी पर हमला करने से तनिक भी गुरेज नहीं कर रहे हैं।

इसी बात का अहसास बेखौफ अपराधियों ने रविवार की सुबह शहर के कुस्तौर बारी कोक न्यू सेंटर में सौरभ सिंह के घर पर फायरिंग (Firing) कर कराया है।

इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फायरिंग (Firing) की सूचना मिलने के बाद केंदुआडीह पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि घटना की लिखित शिकायत (Written Complaint) के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

सांप के निकल जाने पर डंडा पीट रही है पुलिस

बताया जा रहा है कि सौरभ सिंह और विकास नामक शख्स के बीच पुरानी रंजिश है, जिस वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है।

सौरभ सिंह ने गोली चलाने का आरोप अपने रिश्तेदार विनय सिंह के बेटे विकास सिंह और उसके साथ सोनू सिंह समेत 4 अज्ञात लोगों पर लगाया है।

घटना के बाद पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। पहली फायरिंग (Firing) की घटना को किसने अंजाम दिया है, दूसरी फायरिंग (Firing) के बहाने किसी को फंसाने की साजिश तो नहीं रची जा रही है।

बहरहाल, यह देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में किस नतीजे पर पहुंचती है और इस मामले में किसकी गिरफ्तारी (Arrest) करती है।

Share This Article