रांची में पेट्रोल पंप लूट में शामिल फरार अपराधी गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ईटकी थाना पुलिस ने पलमा स्थित भूमिजा फ्यूल पेट्रोल पंप (Fuel petrol pump) लूट में शामिल फरार अपराधी लल्लू उरांव को गिरफ्तार (Arrested) किया है। इसके पास से लूट के छह हजार रुपये बरामद किया गया है।

ग्रामीण SP Naushad Alam ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस में बताया कि मामले को लेकर 12 अगस्त को नितेश कुमार सोनी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि चार नकाबपोश अपराधी (Masked criminal) हथियार से लैश होकर पहुंचे और सैल्स रुम में प्रवेश कर गये।

चारों अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए

इसके बाद मारपीट कर दो लाख 73 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। जाने के क्रम में अपराधियों ने कहा कि कोई भी हल्ला किया तो गोली मार देंगे।

SP ने बताया कि बीते 18 अगस्त को मामले का खुलासा करते हुए पंपकमी सोनू गोप और प्रीतम साहू को गिरफ्तार किया गया था।

जबकि मामले में चुटिया थाने पुलिस ने 21 अगस्त की रात अंदीप गोप को अवैध हथियार (Illegal weapons) के साथ गिरफ्तार किया था। SP ने बताया कि मामले में चारों अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

Share This Article