Homeझारखंडझारखंड में फिर होगी झमाझम बारिश, Alert जारी

झारखंड में फिर होगी झमाझम बारिश, Alert जारी

Published on

spot_img

रांची: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को डिप्रेशन (Depression) में तब्दील हो जाएगा। इसकी वजह से Jharkhand में 19 और 20 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मौसम केंद्र Ranchi ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे दक्षिण पूर्व पाकिस्तान से गुजर रहा है। शुक्रवार को झारखंड में कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है।

हवा की गति 30 से 40 KM हो सकती है। 19 और 20 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Ranchi समेत इन जिलों में भारी वर्षा के आसार

मौसम केंद्र रांची (Meteorological Station Ranchi) के पूर्वानुमान के मुताबिक, मध्य झारखंड, दक्षिणी झारखंड तथा उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा (Heavy Rain) होने के आसार हैं। मध्य भाग में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिला आते हैं।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

दक्षिणी झारखंड (South Jharkhand) में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिला आते हैं।

वहीं, उत्तरी पश्चिमी भाग में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा जिला हैं। उपरोक्त सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम केंद्र ने जारी किया है।

मौसम केंद्र ने 20 अगस्त के लिए दो अलर्ट जारी किये हैं। लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला और खूंटी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।

राजधानी रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के अलावा सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

spot_img

Latest articles

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

खबरें और भी हैं...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...