रांची में बिजली बिल बकाया रखने वालों की काटी जाएगी बिजली

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शहर में Electricity Bill भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। पांच लाख से अधिक बकाया रखने वालों के घर-प्रतिष्ठानों की बिजली काट दी जाएगी।

बिजली काटने के लिए टीम तैयार कर ली गई है। टीम हर इलाके में जाकर कार्रवाई करेगी।

बकाएदारों को पूर्व में भी बकाया जमा करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी बकाया जमा नहीं किया गया। बकाया जमा नहीं करने से बिजली वितरण निगम लिमिटेड (Bijli Vitran Nigam Limited) को राजस्व में नुकसान हो रहा है।

घर की बिजली तत्काल नहीं काटी जाएगी

इस संबंध में बिजली वितरण निगम के रांची एरिया बोर्ड (Ranchi Area Board) के महाप्रबंधक ने सोमवार को पत्र जारी किया है। सभी छह बिजली प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं का इसका पालन करने को कहा गया है।

शहर के जिन Consumers के दस हजार तक का बकाया है, उनसे भी वसूली करने का आदेश दिया गया है। हालांकि इनके घर की बिजली तत्काल नहीं काटी जाएगी।

Share This Article