Homeझारखंडरामगढ़ में पानी और बिजली की समस्या के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन

रामगढ़ में पानी और बिजली की समस्या के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: झारखंड सरकार की जनविरोधी नीति और भ्रष्टाचार की वजह से जनता त्रस्त है। लोगों को पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मयस्सर नहीं है।

इस मुद्दे को लेकर भाजपा एक बार फिर मुखर होकर आंदोलन करेगी। इस बात का ऐलान बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया है।

उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे रामगढ़ शहर के थाना चौक पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकत्रित होकर झारखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।

कार्यकर्ता बिजली विभाग के कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे

प्रवीण मेहता ने कहा कि झारखंड राज्य में फैले अव्यवस्था, भय और भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जोरदार आंदोलन की तैयारी में है। इसकी शुरुआत रामगढ़ जिले से होगी।

झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार सहित पानी और बिजली की फैली अव्यवस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा।

इस प्रदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी सह कोडरमा विधायक नीरज यादव भी शामिल होंगी। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बिजली विभाग के कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...