
Jharkhand Weather Alert : झारखंड के मौसम में रविवार से बदलाव आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और नमी के कारण राज्य के 13 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का खतरा बढ़ गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात का खतरा भी है।
6 अप्रैल को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर जिलों में भी गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राज्य के अन्य जिलों में भी बादल छाए रह सकते हैं और मेघ गर्जन तथा वज्रपात की संभावना बनी हुई है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि तेज हवा और वज्रपात से बचाव के उपाय अपनाए जाएं और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
