Homeझारखंडझारखंड में 31 IAS अधिकारियों का तबादला, संदीप सिंह धनबाद, कुलदीप चौधरी...

झारखंड में 31 IAS अधिकारियों का तबादला, संदीप सिंह धनबाद, कुलदीप चौधरी बोकारो, रविशंकर शुक्ला दुमका DC बने, यहां देखें पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Jharkhand IAS Transfer झारखंड में राज्य सरकार ने सोमवार को बड़े पैमाने पर आईएएस IAS अधिकारियों का तबादला किया है। विभिन्न पदों पर तैनात 30 अधिकारियों का तबादला हुआ है।

झारखंड सरकार ने धनबाद, कोडरमा, चतरा, पाकुड़, दुमका, रामगढ़ और बोकारो के उपायुक्तों का तबादला किया है।

साथ ही 30 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का आदेश जारी हुआ है। बोकारो के उपायुक्त राजेश राजेश सिंह को कृषि विभाग के विशेष सचिव के रूप में भेजा गया है।

धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह को अभियान निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन बनाया गया है। दुमका की उपायुक्त बी राजेश्वरी को झारखंड राज्य आजीविका सोसाइटी का सीईओ बनाया गया है।

रामगढ़ के उपायुक्त संदीप सिंह को धनबाद का नया डीसी बनाया गया है। कोडरमा के उपायुक्त रमेश घोलप को झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

चतरा के उपायुक्त दिव्यांशु झा को झारक्राफ्ट का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पाकुड़ के उपायुक्त कुलदीप चौधरी को बोकारो के उपायुक्त के रूप में भेजा गया है।

मेदिनीनगर के नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में विशेष सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है।

गृह विभाग के अवर सचिव ए डोड्डे को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला को दुमका का नया उपायुक्त बनाया गया है।

मनरेगा आयुक्त वरुण रंजन को पाकुड़ का नया उपायुक्त बनाया गया है। हजारीबाग की नगर आयुक्त माधुरी मिश्रा को रामगढ़ का नया उपायुक्त बनाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव आदित्य रंजन अब कोडरमा के नए उपायुक्त होंगे। गोड्डा की डीडीसी अंजली यादव को चतरा के उपायुक्त के रूप में भेजा गया है।

रांची के अपर जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्र को कोडरमा के डीडीसी के रूप में पदस्थापित किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित रही गरिमा सिंह को हजारीबाग का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित मेघा भारद्वाज को पलामू के डीडीसी के रूप में भेजा गया है।

धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह को पर्यटन निदेशक के रूप में पदस्थापित किया गया है। रांची के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता को रांची के अपर जिला दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

बरही के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ताराचंद को अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था धनबाद के पद पर भेजा गया है।

चास के अनुमंडल पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह को पीआरडी का नया डायरेक्टर बनाया गया है। शशि प्रकाश सिंह रांची के अपर नगर आयुक्त के प्रभार में भी रहेंगे।

यहां देखें पूरी लिस्ट

मेदिनीनगर निगम के नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किए गए हैं।

बोकारो डीसी राजेश सिंह को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

धनबाद डीसी उमाशंकर सिंह को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का निदेशक बनाया गया है।

गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव ए डोडे को समाज कल्याण का निदेशक बनाया गया है।

दुमका डीसी राजेश्वरी बी को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी का कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अभियान निर्देशक रवि शंकर शुक्ला को दुमका का डीसी बनाया गया है।

रामगढ़ डीसी संदीप सिंह को धनबाद का डीसी नियुक्त किया गया है।

कोडरमा डीसी घोलाप रमेश गोलप को झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद का निदेशक बनाया गया है।

चतरा डीसी दिव्यांशु झा को झारक्राफ्ट का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

पाकुड़ डीसी कुलदीप चौधरी को बोकारो का डीसी नियुक्त किया गया है।

मनरेगा आयुक्त वरुण रंजन को पाकुड़ का डीसी नियुक्त किया गया है। हजारीबाग नगर निगम के आयुक्त माधवी मिश्रा को रामगढ़ का डीसी बनाया गया है।

ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव आदित्य रंजन को कोडरमा का डीसी बनाया गया है।

गोड्डा की डीडीसी अंजलि यादव को चतरा डीसी नियुक्त किया गया है।

लोकेश मिश्रा को कोडरमा का डीडीसी नियुक्त किया गया है।

धनबाद के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार को गोडा का डीडीसी नियुक्त किया गया है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव गरिमा सिंह को हजारीबाग नगर निगम का नगर नियुक्त किया गया है।

वित्त विभाग में संयुक्त सचिव मेघा भारद्वाज को डीडीसी पलामू नियुक्त किया गया है।

धालभूम एसडीओ नीतीश कुमार सिंह को पर्यटन निदेशक बनाया गया है। रांची एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता को रांची एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...