दुमका में संदिग्ध अवस्था में 8 साल की बच्ची की मौत, मामला दर्ज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लुसीटार गांव में मंगलवार की देर शाम संदिग्ध हालात में आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

बताया गया है कि मृतक बच्ची आशा कुमारी पुत्र सन्नू राय है। वह चार बहनों में सबसे छोटी थी।

मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि पड़ोस के सुनीता देवी नामक महिला के घर गई थी। लौटने पर उल्टी होने लगा और गंभीर दिख रही थी।

पूछने पर आशा ने बताया कि पड़ोस में सुनीता देवी नामक महिला के यहां एक गिलास पानी पी थी। उसके बाद घर लौटी।

हालत गंभीर होने के बाद स्थानीय चिकित्सक से इलाज करवाया लेकिन देर शाम उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने पानी में कुछ मिलाकर पिला देने का पड़ोस की महिला पर संदेह जाहिर किया है।

संदेह के आधार पर सरिता देवी के नाम से पुलिस को लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Share This Article