Homeक्राइमझारखंड : बस से 80 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, तीन गिरफ्तार

झारखंड : बस से 80 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, तीन गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: थाना क्षेत्र के रांची पटना रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान राजधानी एक्सप्रेस बस से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से प्रतिबंधित गौ मांस बरामद हुआ।

कोडरमा थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात 11 बजे बस को थाना के समीप रोका और तलाशी ली।

इस दौरान दो अलग-अलग बोरे में लगभग 80 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ।

राजधानी एक्सप्रेस बस नवादा से कोलकाता जा रही थी।

पुलिस ने इस मामले में बिहार के नवादा के रहने वाले चालक गुड्डू अंसारी उर्फ गुलाम हैदर, खलासी मोहम्मद मुन्ना अंसारी उर्फ मोहम्मद साबिर अंसारी और मोहम्मद वसीम आलम को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित गोवंश के मांस की खरीद-बिक्री एवं परिवहन करना झारखंड गोवंश पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 के तहत संज्ञेय अपराध है।

तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है।

तीनों आरोपितों के अलावा बस मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...