Homeझारखंडझारखंड कैबिनेट की बैठक में 81 प्रस्तावों पर लगी मुहर

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 81 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार काे हुई कैबिनेट की बैठक में 81 प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि इंदिरा गांधी विधवा पेंशन और इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना में समान रूप से 1000 की राशि दी जायेगी।

80 वर्ष उम्र सीमा की गई है। मध्य विद्यालय को माध्यमिक उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मंजूरी दी गई। खनन सेवा अभियंता नियमावली में विभागीय परीक्षा के लिए संशोधन किया गया।

गढ़वा नगर परिषद अंतर्गत मल्टीपरपज सेंटर के निर्माण के लिए 60 करोड़ के लिए प्राक्लान की मंजूरी दी गई। उग्रवादी हिंसा में मृत्यु होने की स्थिति पर सैप पुलिसकर्मियों के आश्रित को अनुकंपा पर नौकरी दी जाएगी।

इसके अलावा जल संसाधन, पथ निर्माण विभाग इत्यादि की कई विकास योजनाओं की स्वीकृति दी गई। राजकीय चिकित्सा अस्पताल और सदर अस्पताल रांची में सीटी स्कैन मशीन की खरीद के लिए एक अरब 32 करोड़ की स्वीकृति दी गयी। केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य बनाया गया।

कैबिनेट के अन्य फैसले

-राज्य के सरकारी भवनों, कार्यालयों, न्यायमंडलों एवं केंद्रीय उपक्रमों में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उर्जा सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि को वेब ऑफ करने, जगन्नथपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में स्टेट ऑफ आर्ट संस्थान विकसित करने को 74 करोड़ की मंजूरी।

-2551 लघु आंगनबाड़ी केंद्रों को सामान्य केंद्रों के उपक्रम करने, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्त् सेवा शर्त एवं नियमावली 2024 का गठन, सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए स्कूल डायरी छापने और बांटने की स्वीकृति का प्रस्ताव मंजूर किया गया।

-मुंबई में झारखंड से जानेवाले मजदूरों के रहने के लिए झारखंड भवन बनेगा।

* उग्रवादी हिंसा में मृत्यु होने पर सैप पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी-अरगोड़ा अंचल क्षेत्र में 5.15 एकड़ भूमि 28 करोड़ भुगतान पर 1. 2. 2022 से अगले 30 वर्षों के लिए लीज नवीकरण के संबंध में संत जेवियर स्कूल रांची को देने की स्वीकृति दी गई।

-रिम्स रांची में नए भवन और पुराने भवन के जीर्णोधार के लिए सात अरब से अधिक राशि की स्वीकृति दी गई. मुंबई में गरीब मजदूर इत्यादि के रहने के लिए झारखंड भवन बनाया जाएगा जिसके योजना स्वीकृत की गई है। इलाज के लिए जाने वाले गरीबों को इसमें सुविधा मिलेगी।

आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के चयन

झारखंड आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के मानदेय, चयन सेवा नियमावली में संशोधन किया गया। बंधन झारखंड आंगनबाड़ी सेविका सहाय का सेवा नियमावली के मंजूरी दी। अनुकंपा की कठिनाई को भी दूर किया गया। आश्रित को उसी वर्ग में नौकरी मिल जाएगी. वहीं, अब तक जिन्हे मानदेय नहीं दिया जा सकता है उसे एक बार मानदेय वृद्धि की जाएगी। पीटीपीएस से उत्पादक बिजली ऊपरी सबसे निकालने के आधारभूत संरचना बनाने के लिए 2181 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई।

आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के सफलता संचालन के लिए 40 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति दी गई। उसके अलावा चुनाव में विधि व्यवस्था के लिए 128 करोड रुपए की स्वीकृति जेसीएफ से अग्रिम के रूप में लेने की मंजूरी दी गई।

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के परदेसी छात्रवृत्ति में कोटा बढ़ाया गया, अब 50 छात्र-छात्राएं विदेश पढ़ने जा सकते हैं।

-सभी जिलों में पलाश मार्ट खुलेगा।

-कोल्हान के मुसाबनी में बनेगा नया डिग्री कॉलेज।

-देवघर में बनेगा नया डिग्री कॉलेज।

-गिरिडीह के तिसरी में बनेगा डिग्री कॉलेज।

-दुमका के नारायणपुर में खुलेगा नया डिग्री कॉलेज।

-हजारीबाग के बड़कागांव में बनेगा डिग्री कालेज।

-केंद्र सरकार के वक्फ बोर्ड संशोधन के लिए राज्य सरकार लिखेगी केंद्र को पत्र।

spot_img

Latest articles

साधारण वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात, 9वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Increase in Scholarship : झारखंड सरकार अब सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं में...

इटकी में 75 वर्षीय महिला को डायन बताकर धमकाया

Woman Threatened by Being Branded a Witch : इटकी थाना क्षेत्र के विंधानी गांव...

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, झारखंड के तीन युवक भी हादसे के शिकार

Massive Fire at Goa Nightclub: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक...

छापेमारी में खतरा बढ़ा: झारखंड उत्पाद विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी

Jharkhand Excise Department faces severe staff Shortage: झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग...

खबरें और भी हैं...

साधारण वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात, 9वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Increase in Scholarship : झारखंड सरकार अब सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं में...

इटकी में 75 वर्षीय महिला को डायन बताकर धमकाया

Woman Threatened by Being Branded a Witch : इटकी थाना क्षेत्र के विंधानी गांव...

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, झारखंड के तीन युवक भी हादसे के शिकार

Massive Fire at Goa Nightclub: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक...