रांची में ABVP का 1 से 15 सितंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार को रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने बैठक की।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। साथ ही सदस्यता अभियान को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया।

जिसमें झारखंड प्रदेश के सदस्यता प्रमुख विशाल सिंह,जिला संयोजक अनिकेत सिंह, महानगर मंत्री पल्लवी गाड़ी और प्रताप सिंह शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सभी महाविद्यालय व विश्वविद्यालयों में एक से लेकर 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

Share This Article