देवघर से पूजा कर वापस लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन घायल

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road accident :गिरिडीह जिलेके बेंगाबाद के घुठिया के समीप NAH 114 A पर मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतक महिला की पहचान फुसरो निवासी धनश्याम पंडित की पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देवघर से पूजा कर फुसरो निवासी पार्वती देवी, राजगंज के नमन कुमार और राधा कुमारी टाटा नेक्सन वाहन से वापस घर लौट लौट रहे थे।

इसी दौरान गिरिडीह से बैट्री लोड कर जा रहे Auto से घुठिया के पास उनके वाहन की टक्कर हो गयी। घटना में ऑटो चालक मनोज यादव भी घायल हो गया।

Share This Article