Latest Newsझारखंडझारखंड आंदोलनकारी और JMM नेता करमचंद नायक का निधन

झारखंड आंदोलनकारी और JMM नेता करमचंद नायक का निधन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JMM leader Karamchand Nayak Passes away: कसमार प्रखंड की गर्री पंचायत के तेलमुंगा निवासी झारखंड आंदोलनकारी और झामुमो के वरिष्ठ नेता करमचंद नायक (Karamchand Nayak) (70 वर्ष) का गुरुवार को निधन हो गया।

उनकी तबीयत बुधवार शाम अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें पेटरवार के एक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हार्ट की समस्या बताई और उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल (BGM) रेफर कर दिया। BGM में जांच के बाद उन्हें रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनका निधन (Death) हो गया।

परिवार में शोक का माहौल

करमचंद नायक अपने पीछे पत्नी खेनिया देवी, दो पुत्र कपिल देव नायक और कुंदन कुमार नायक, दो पुत्री कनकलता और कल्पना समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

विभिन्न राजनीतिक दलों ने व्यक्त की शोक संवेदना

करमचंद नायक के निधन पर झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्यक्त किया गया है। पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, सोहेल अंसारी, आजसू नेता महेंद्र कुमार महतो, सूरज जायसवाल, धनलाल कपरदार, परमेश्वर नायक, सीपीआई के दिवाकर महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र महाराज समेत कई नेताओं और ग्रामीणों ने संवेदना व्यक्त की है।

झारखंड आंदोलन में निभाई अहम भूमिका

करमचंद नायक ने झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन (Death) से क्षेत्र ने एक समर्पित नेता और समाजसेवी को खो दिया है।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...