Homeझारखंडझारखंड में छह अक्टूबर तक जमकर बरसेंगे बदरा

झारखंड में छह अक्टूबर तक जमकर बरसेंगे बदरा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में अभी मानसून (Monsoon) सक्रिय है। शनिवार शाम से हो रही बारिश (Rain) से मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।

रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में छह अक्टूबर तक जमकर बारिश होगी। कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां गर्जन और वज्रपात की संभावना है।

रांची, रामगढ़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, सराइकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है।

गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इन जगहों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

छह अक्टूबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी

गढ़वा और पलामू में गर्जन के साथ वर्षा संभावित है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में भी गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। देवघर और कोडरमा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। दो अक्टूबर को भारी वर्षा की संभावना है।

तीन अक्टूबर से छह अक्टूबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। अलर्ट अवधि में खेतों में जाने से किसानों को बचना चाहिए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...