गुड फ्राइडे के चलते बदली तारीख: अब 4 अप्रैल को होगा झारखंड बंद, 3 अप्रैल को मशाल जुलूस

गुड फ्राइडे के चलते झारखंड बंद की तारीख बदली, अब 4 अप्रैल को बंद और 3 अप्रैल को मशाल जुलूस, भाजपा ने कानून-व्यवस्था मुद्दे पर सरकार को घेरा

Razi Ahmad
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Bandh News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड बंद की पूर्व निर्धारित तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह बंद 4 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जबकि 3 अप्रैल को राज्यभर के जिला और प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने बताया कि गुड फ्राइडे के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी धर्म के पर्व में बाधा न पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वधर्म समभाव की नीति पर चलने वाली पार्टी है।

आदित्य साहू ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अपराध चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है।

उन्होंने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित कुसुंबा गांव की घटना का जिक्र करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ जनता में आक्रोश है।

भाजपा के अनुसार, 3 अप्रैल को मशाल जुलूस के जरिए राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा, जबकि 4 अप्रैल को झारखंड बंद कराकर कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।