Latest Newsझारखंडबुलडोजर पर सवार होकर क्या बताना चाहते हैं UP के CM योगी,...

बुलडोजर पर सवार होकर क्या बताना चाहते हैं UP के CM योगी, कल्पना सोरेन ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Kalpana Soren Targeted at Yogi Adityanath: बड़कागांव में कांग्रेस की प्रत्याशी Amba Prasad के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में शनिवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा।

कल्पना सोरेन ने कहा कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आए थे। बुलडोजर पर सवार होकर वो क्या बताना चाहते हैं। क्या यह बताना चाह रहे थे कि बड़कागांव के स्थानीय लोगों के घरों पर बुलडोजर चलेगा।

नहीं योगी जी (Yogi Ji) यह यूपी नहीं झारखंड है, यहां बुलडोजर नहीं, यहां महागठबंधन की विकास की गाड़ी चलेगी। बड़े बड़े नेता यहां आते हैं लेकिन वे बुनियादी जरूरतों की बात नहीं करते हैं, करते हैं तो सिर्फ़ आपसी मतभेद की बातें।

कल्पना ने भाजपा के जरिये पिछड़ों का आरक्षण कम करने को लेकर कहा कि जब झारखंड राज्य बना उस समय भाजपा के ही लोगों ने पिछड़ों के आरक्षण को 27 प्रतिशत से घटाकर कर 14 प्रतिशत कर दिया।

लोगों की 95 प्रतिशत भागीदारी महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित करेगी

जब हमने विधानसभा से पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के बिल को पारित कराया तो इनको बोलने की हिम्मत नहीं थी। ये लोग सिर्फ़ पार्टी की बात करते हैं, जनमानस की नहीं।

विधानसभा से आरक्षण का बिल हो या आदिवासी सरना धर्म कोड हम इसे पारित कराते हैं। आज उस 27 प्रतिशत आरक्षण को लाने के लिए हमारी महा गठबंधन की सरकार खड़ी है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि यहां जितने भी खनन कंपनियां चल रहे हैं, इनमें यहां के स्थानीय लोगों की 95 प्रतिशत भागीदारी महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित करेगी।

आपक सभी को सोचने की जरूरत है कि आख़िर चुनाव के समय ही बड़े नेता क्यों आते हैं लेकिन आपके बीच हमेशा बड़कागांव की अम्बा प्रसाद खड़ी रहती हैं। आपके सुख और दुःख में। उन्होंने लोगों से अम्बा प्रसाद के पक्ष में वोट देने की अपील की।

spot_img

Latest articles

एशेज में शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड टीम पर शराब को लेकर सवाल?

Questions on England Team Regarding Alcohol? : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में लगातार...

8 साल पुराने डकैती केस में तीन आरोपी बरी

Robbery case : रांची में बुढ़मू थाना क्षेत्र के बहुचर्चित डकैती के आठ साल...

चेन छिनतई आरोपी जफर खान को कोर्ट से राहत नहीं

Chain Snatching Case : रांची में चेन छिनतई के आरोप में जेल में बंद...

खबरें और भी हैं...

एशेज में शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड टीम पर शराब को लेकर सवाल?

Questions on England Team Regarding Alcohol? : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में लगातार...

8 साल पुराने डकैती केस में तीन आरोपी बरी

Robbery case : रांची में बुढ़मू थाना क्षेत्र के बहुचर्चित डकैती के आठ साल...