झारखंड ने हॉकी हिमाचल प्रदेश को 18-0 से हराया

झारखंड टीम (Jharkhand Team) की ओर से डेबिट बारला, निकोलस टोपनो और जोलेन टोपनो ने तीन तीन गोल किए जबकि अंकित एक्का, फगुवा होरो और रोहित प्रधान ने दो-दो गोल दागे

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला (Birsa Munda International Hockey Stadium Rourkela) (ओडिशा) में 18 मई से आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप (Hockey India National Sub-Junior Men’s Hockey Championship) में रविवार को अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी हिमाचल प्रदेश को 18-0 से परास्त कर दिया। इसके साथ उसे तीन अंक मिले।

झारखंड टीम (Jharkhand Team) की ओर से डेबिट बारला, निकोलस टोपनो और जोलेन टोपनो ने तीन तीन गोल किए जबकि अंकित एक्का, फगुवा होरो और रोहित प्रधान ने दो-दो गोल दागे।

झारखंड ने हॉकी हिमाचल प्रदेश को 18-0 से हराया- Jharkhand beat Hockey Himachal Pradesh 18-0

असीम एक्का,जेम्स नाग और घुरन लोहरा ने भी मैच में एक-एक गोल किया। मैच में झारखंड टीम के रोहित प्रधान को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच का समापन 28 मई को होगा।

TAGGED:
Share This Article