बहरागोड़ा से BJP की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ, यात्रा में उमड़ी कार्यकर्ताओं और जनता की भीड़

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP’s Parivartan Yatra started from Baharagora: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए आज सोमवार से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया।

परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बहरागोड़ा के चित्रेश्वर धाम से शुरू हुई। इस यात्रा की शुरुआत से पहले BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और परिवर्तन यात्रा के कोल्हान प्रभारी, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने चित्रेश्वर शिव मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की।

वहीं इस दौरान रथयात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके पश्चात यात्रा बहरागोड़ा के शाखा मैदान तक पहुंची।

वहां पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बहरागोड़ा पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, सरोज महापात्र समेत अन्य कई बड़े नेता जनसभा को संबोधित करेंगे।

Share This Article