Homeझारखंडझारखंड में निकाय चुनाव मई-जून में होने की संभावना, तैयारियों में जुटा...

झारखंड में निकाय चुनाव मई-जून में होने की संभावना, तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Municipal Body Election : झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनाव अब May-June 2025 में होने की संभावना है। Jharkhand Highcourt के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची के आंकड़े प्राप्त हो चुके हैं, जिसके आधार पर Nagar Nigam, नगर परिषद और नगर पंचायतों के वार्डों का पुनर्गठन किया जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने अनुमान लगाया है कि आगामी दो महीनों में वार्डों का पुनर्गठन पूरा हो जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची का विखंडन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही चुनाव की तारीखें तय होंगी।

OBC आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया अंतिम चरण में

निकाय चुनावों में OBC आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए Triple Test प्रक्रिया भी अपने अंतिम चरण में है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही आरक्षण का नया स्वरूप तय किया जाएगा। वर्तमान आरक्षण प्रणाली में बदलाव संभव है, जिससे चुनाव की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

बताते चलें यह चुनाव पिछली विधानसभा चुनाव के दौरान तैयार की गई मतदाता सूची के आधार पर होने हैं। हालांकि, अगर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण हुआ, तो चुनाव नई सूची के आधार पर संपन्न होंगे।

13 नगर निकायों में 2020 से नहीं हुए चुनाव

गौरतलब है कि Jharkhand के सभी नगर निकायों में चुनाव लंबे समय से लंबित हैं। राज्य के 13 नगर निकायों में 2020 से चुनाव नहीं हुए हैं, जबकि Ranchi समेत अन्य नगर निगमों में 2022 से चुनाव नहीं हुए हैं। चुनाव न होने के कारण नगर निकायों को केंद्र सरकार से मिलने वाली वित्तीय सहायता रुकी हुई है। अब उम्मीद है कि May-June में चुनाव के बाद यह समस्या हल हो सकती है।

spot_img

Latest articles

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

खबरें और भी हैं...