बोकारो उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने शुक्रवार को संभावित कोविड 19 के तीसरी लहर को लेकर सदर अस्पताल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में की गई तैयारियों का जायजा लिया।

वहीं सिविल सर्जन ने पूरे सदर अस्पताल, सभी वार्डों, बच्चों के लिए बनाई गई पियोडेट्रिक वार्ड आदि को दिखाया।

आक्सीजन आपूर्ति के लिए बोकारो सदर अस्पताल में ही प्लांट का कार्य प्रगति पर है। इसमें तेजी लाने का निर्देश सीएस को दिया।

निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की व्यवस्था पर उपायुक्त ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने की आवश्यकता है।

इसके लिए पहल करने का सीएस को निर्देश दिया, ताकि जरूरत के समय कहीं कोई परेशानी नहीं है।

Share This Article