Homeझारखंडपंचायत चुनाव 2022 : गोमिया प्रखंड में 66.53 फीसदी और पेटरवार प्रखंड...

पंचायत चुनाव 2022 : गोमिया प्रखंड में 66.53 फीसदी और पेटरवार प्रखंड में 74.05 फीसदी मतदान

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के प्रथम चरण में जिले के गोमिया पेटरवार प्रखंड में मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

जिले में अपराह्न तीन बजे तक गोमिया प्रखंड में 66.53 फीसदी एवं पेटरवार प्रखंड 74.05 फीसदी मतदान हुआ है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी मतदाताओं, चुनावकर्मी व पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि लोगों ने बोकारो की गरिमा के अनुरूप चुनाव के दिन अपनी भूमिका निभाई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रतिशत बेहतर है।

गोमिया एवं पेटरवार प्रखंड में कुल 02 लाख 72 हजार 302 मतदाता हैं

उन्होंने कहा कि मतदान में पुरूषों के साथ महिला, दिव्यांग, वृद्ध आदि मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ मतदान किया।

चुनाव पूर्व भारी संख्या में निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने के कारण चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।

उल्लेखनीय है कि मतदान के सफल संचालन के लिए कुल 726 मतदान केंद्रों के लिए 726 मतदान दल गठित किया गया था।

गोमिया एवं पेटरवार प्रखंड में कुल 02 लाख 72 हजार 302 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या कुल 1,41,796 एवं महिला मतदाताओं की कुल संख्या 1,30,506 है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...