Homeझारखंडबेहद शर्मनाक! बच्चा चोरी का आरोप लगा नाबालिग व उसकी मां को...

बेहद शर्मनाक! बच्चा चोरी का आरोप लगा नाबालिग व उसकी मां को पहनाई जूते की माला, और फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Child Theft Allegation: समाज में इस तरह की घटनाएं अत्यंत शर्मनाक हैं कि किसी पर आरोप लगाकर उसके साथ अमर्यादित व्यवहार किया जाए।

बोकारो जिले के गोमिया थाना (Gomiya Police Station) क्षेत्र की स्वांग महावीर स्थान कॉलोनी में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बच्चा चोरी का आरोप लगाकर यहां एक नाबालिग लड़की और उसकी मां को जूते की माला पहनाकर कॉलोनी में घुमाया गया।

गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोगता (Nityananda Bhogata) ने इस बारे में बताया कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

नामजद आरोपियों में शंकर उर्फ चरका रविदास, विजय रविदास, राजकुमार रविदास, लालू रविदास, नुनुचंद रविदास, राजेश रविदास, चरकी देवी, ललकी देवी शामिल हैं।

आरोपियों ने मारपीट भी की

घटना से आहत महिला और उसकी बेटी ने अपना घर छोड़ दिया। सोमवार को गोमिया थाना पहुंचीं और आठ नामजद समेत 10-12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

महिला ने आवेदन में कहा कि आरोपियों ने झूठा आरोप लगाकर उसके और उसकी नाबालिग बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार किया। कॉलोनी के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...