Ranchi Women’s College इंटर में एडमिशन लेने का कल आखरी मौका

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची वीमेंस कॉलेज (Ranchi Women’s College) में इंटरमीडिएट Arts, Science व Commerce 2022-24 सत्र में नामांकन के लिए कल यानी बुधवार को अंतिम मौका है।

यहां स्टूडेंट के लिए Online form भरने की तिथि दो दिन यानी 25 जुलाई से बढ़ाकर 27 जुलाई कर दी गयी थी। कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

नामांकन 30 जुलाई से लिया जाएगा

कॉलेज में नामांकन (Enrollment) लेने की इच्छुक छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट www.ranchiwomenscollege.org पर 27 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं।

नामांकन सूची फॉर्म भरने के अंतिम दिन के दो दिन बाद यानि 29 जुलाई को 3 बजे जारी की जाएगी। पहली सूची के आधार पर नामांकन 30 जुलाई से लिया जाएगा। इस बात की यह जानकारी कॉलेज की इंटरमीडिएट इंचार्ज Dr. Kumari Swarnim द्वारा दी गई है।

Share This Article