Homeझारखंडकांके में जमीन कारोबारी अवधेश यादव गोलीकांड के आरोपी चितरंजन को लाया...

कांके में जमीन कारोबारी अवधेश यादव गोलीकांड के आरोपी चितरंजन को लाया गया पटना से रांची

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के कांके थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी अवधेश यादव (Land businessman Awadhesh Yadav) पर दिनदहाड़े गोली चलवाने के आरोपित चितरंजन कुमार को पटना स्थित बेऊर जेल से शुक्रवार को रांची लाया गया।

इसके बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह (Mithilesh Kumar Singh) की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने चितरंजन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया।

इससे पूर्व पटना पुलिस और रांची पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच चितरंजन को रांची सिविल कोर्ट लाया गया। चितरंजन एक्साइज एक्ट के मामले में बेऊर जेल में बंद था।

एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं अवधेश

उसपर पटना के गांधी मैदान थाना में 30 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा रांची के गोंदा और कांके थाना में पहले से केस दर्ज है।

इस संबंध में 19 सितंबर को कांके थाना के अनुसंधान पदाधिकारी ने रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में आवेदन दिया था।

उल्लेखनीय है कि बीते 14 सितंबर को जमीन कारोबारी (Land Dealer) अवधेश यादव को कांके थाना के ब्लॉक चौक पर गोली मार दी गई थी। अवधेश एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...