झारखंड में कोरोना के 127 एक्टिव मरीज, सबसे अधिक रांची में 48

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के 124 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 48 मरीज Ranchi में एक्टिव है। बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में Corona से 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं।

Jharkhand Corona Update : Corona का पता लगाने के लिए जांच जारी है

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से एक, देवघर से एक, धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 11, रांची से तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल Corona मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 155 हो चुकी है। इस बीच Corona का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

State में कुल दो करोड़, 26 लाख, 76 हजार, 241 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 127 सक्रिय केस है। Corona से चार लाख, 36 हजार, 698 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत Corona से हुई है।

Share This Article