Homeझारखंडझारखंड के 10 जिलों में कोरोना पॉजिटिव कोई मरीज नहीं

झारखंड के 10 जिलों में कोरोना पॉजिटिव कोई मरीज नहीं

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के दस जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। इस दौरान पहले की ही तरह स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मरीजों से अधिक रही।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत शनिवार को सुबह तक कोरोना के सिर्फ 39 नए केस मिले हैं। इस बीच राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से नौ, बोकारो से सात, रांची से पांच और धनबाद से चार नए मरीज मिले हैं।

उधर गोड्डा, कोडरमा और लातेहार में हर जिले से दो मरीजों की पहचान हुई। हजारीबाग, खूंटी,देवघर ,गढ़वा, गिरिडीह, सरायकेला और सिमडेगा में से प्रत्येक में एक मरीज की शिनाख्त हुई।

इन नए मरीजों के साथ राज्य में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख, 46 हजार,885 हो गयी है।

इनमें से तीन लाख, 41हजार, 464 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार,122 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

झारखंड में अब तक एक करोड़,11लाख,92 हजार,262 सैंपल की जांच की गई है। राज्य में 299 सक्रिय मरीज हैं। राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट98.43 प्रतिशत है।

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के पांच नए केस मिले हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 63 है।

अस्पतालों से 11 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85 हजार,331 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 83 हजार, 680 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...