Latest NewsझारखंडJharkhand Covid Update : रांची के पारस अस्पताल को शो-कॉज

Jharkhand Covid Update : रांची के पारस अस्पताल को शो-कॉज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के धुर्वा स्थित पारस अस्पताल को जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार देर रात शो कॉज किया गया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण यह शो कॉज किया गया है।

इंसिडेंट कमांडर की ओर से पारस अस्पताल के प्रबंधक को शो कॉज नोटिस भेजा गया है।

कोविड मरीजों की अद्यतन स्थिति की जानकारी से सम्बंधित इनसिडेंट कमांडर को अवगत कराने सम्बन्धी नियम के उल्लंघन के लिए यह नोटिस जारी किया गया है।

झारखंड में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

मंगलवार को राज्यभर में कुल 1264 कोरोना नए पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है।

साथ ही नये साल की भी यह सबसे बड़ी संख्या है जबकि राज्य में कोरोना से 298 मरीज ठीक हुए हैं।

वहीं, आज कोरोना से चार मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से दो, गिरिडीह से एक, और गुमला से एक मरीज शामिल है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 539, बोकारो से 65, चतरा से पांच, देवघर से 47, धनबाद से 72, दुमका से 31, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 191, गढ़वा से नौ, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से,18, गुमला से 23, हजारीबाग से 15, जामताड़ा से 31, खूंटी से19, कोडरमा से 44, लातेहार से 11, लोहरदगा से 12,पाकुड़ से 23, पलामू से छह, रामगढ़ से 19, साहेबगंज से 37, सरायकेला से पांच, सिमडेगा से सातऔर पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 30 मरीज मिले है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 129596हो गया हैं।

इनमें 6844 सक्रिय केस हैं। जबकि 121608 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 1144 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 94.52प्रतिशत है।

वहीं, राज्य में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन का फर्स्ट डोज 23078 लोगों को दिया गया। जबकि फर्स्ट डोज का वैक्सीन अबतक 17 25 891 लोगों को दिया गया है।

वहीं, वैक्सीन का सेकंड डोज 3998 लोगों को दिया गया। अब तक 274153 लोगों को सेकंड डोज का वैक्सीन दिया जा चुका है।

रांची में कोरोना के 539 नए केस

राजधानी रांची में मंगलवार को 539 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले है।

कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3662 है। जबकि 138 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं, कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है।

अब तक कुल 38233 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 34298 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...