Homeक्राइमरांची में यहां जीजा को आया गुस्सा, तो कर दी साले पर...

रांची में यहां जीजा को आया गुस्सा, तो कर दी साले पर फायरिंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पुंदाग थाना क्षेत्र के इलाही नगर में ससुरालवालों (In-laws) पर गुस्सा आने के बाद जीजा इमरान ने अपने साले बबन अंसारी पर गुरुवार को फायरिंग (Firing) कर दी।

गोली चलाने की पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि इमरान ने तीन दफा गोली चलायी है।

पुंदाग ओपी क्षेत्र के इलाही नगर में रहने वाले बबन अंसारी की बहन का विवाह (Marriage) हिंदपीढ़ी निवासी इमरान से डेढ़ माह पूर्व हुआ था।

थाना प्रभारी ने बताया कि फायरिंग  की घटना हुई

विवाह लव मैरेज था। पर बीते दो दिनों से बबन अंसारी की बहन (Sister) अपने घर से गायब है। इमरान को शक था कि उसकी पत्नी मायके में ही है लेकिन ससुराल वाले उसका पता उसे नहीं बता रहे हैं।

इसी गुस्से में गुरुवार को बाइक पर सवार होकर इमरान हथियार लेकर अपने ससुराल पहुंच गया, वहां उसने पहले तो जमकर हंगामा मचाया।

पर हंगामे के बावजूद जब ससुराल से कोई बाहर निकल कर नहीं निकला तो इमरान बाहर आकर इंतजार करने लगा। इस बीच उसका साला बबन घर से बाहर निकला।

इसी क्रम में इमरान ने पिस्टल से अपने साले पर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। गोली चलने की सूचना मिलने पर पुंदाग पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेकर इमरान की तलाश में जुट गयी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि फायरिंग (Firing) की घटना हुई है। लेकिन किसी को गोली नहीं लगी है। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी (Raid) कर रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...