Latest NewsझारखंडED को मैनेज करने के लिए करोड़ों में हुई डील! : वकील,...

ED को मैनेज करने के लिए करोड़ों में हुई डील! : वकील, DTO, CO समेत कई ठिकानों पर ED की रेड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand ED Raid: मंगलवार को सुबह-सुबह झारखंड की राजधानी रांची में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने रेड डाली है।

जानकारी के अनुसार, टीम ने एक वकील के साथ साथ धनबाद के DTO दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, जय कुमार राम, प्रभात भूषण, संजीव पांडे, रवि नामक व्यक्तिय के ठिकानों पर रेड मारी है। कार्रवाई पंडरा थाने में दर्ज FIR के आधार पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम धनबाद के DTO दिवाकर प्रसाद के देव विहार स्थित आवास पर दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची। यहां से उन्हें भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है।

अपार्टमेंट में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक है। गौरतलब है कि इससे पहले भी दिवाकर प्रसाद से ED की कई बार पूछताछ हो चुकी है।

जानिए क्या है मामला…

बता दें कि रांची के एक कारोबारी और वकील ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जमीन कारोबारी संजीव पांडेय ने ED को मैनेज करने के नाम पर अधिवक्ता सुजीत सिंह पर छह करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया था।

इधर, अधिवक्ता का कहना है कि पैसे नहीं लौटाने पर जमीन कारोबारी ने उनका अपहरण कर लिया था। किसी तरह वे उनके चंगुल से छूटे और पंडरा OP पहुंचकर मामला दर्ज कराया। केस में जमीन कारोबारी संजीव पांडेय, CO प्रभात भूषण, दिवाकर द्विवेदी सहित तीन CO को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसी मामले में ED ने एक्शन लिया है।

ED को मैनेज करने के लिए 5.71 करोड़ की डील का आरोप

गौरतलब है कि जमीन घोटाला मामले की जांच कर रहे ED को मैनेज करने के लिए कांके व नामकुम CO के अलावा धनबाद DTO पर 5.71 करोड़ रुपये में डील करने का आरोप लगा है। जमीन कारोबारी संजीव कुमार पांडे ने पंडरा ओपी में वकील सुजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

spot_img

Latest articles

मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को नया सहारा, स्वरोजगार की राह हुई आसान

Maiyaan Samman Yojana Provides new Support: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए...

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

खबरें और भी हैं...

मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को नया सहारा, स्वरोजगार की राह हुई आसान

Maiyaan Samman Yojana Provides new Support: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...