रांची में 3 सितंबर को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, केंद्रीय समिति की बैठक सोमवार को मोर्चा के अध्यक्ष राजू महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में राज्य सरकार से झारखंड आंदोलनकारियों के लिए विशेष सत्र आहूत करने की मांग को लेकर तीन सितंबर को राज्य के सभी जिला में मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।

साथ ही राज्य के स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों के मान सम्मान, पहचान, पेंशन एवं नियोजन के सवाल को लेकर 15 नवम्बर 2021 को संपूर्ण झारखंड बंद करने का निर्णय लिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मोर्चा के प्रवक्ता पुष्कर महतो ने बताया कि इस बंद में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने एवं सभी आकस्मिक सेवा मुक्त होंगे।

Share This Article