Homeझारखंडझारखंड : चोरी की फरियाद लेकर गए पीड़ित से ASI ने कर...

झारखंड : चोरी की फरियाद लेकर गए पीड़ित से ASI ने कर दी ऐसी डिमांड कि पुलिस कप्तान को लेना पड़ा यह एक्शन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर : जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक युवक माधव कुमार राजहंस की बाइक 30 अप्रैल को चोरी हो गई।

वह नगर थाना की पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंचे, मगर उन्हीं से खर्चा पानी के लिए एएसआइ अजय कुमार वर्मा ने पांच सौ रुपये की मांग कर दी।

मामले का आडियो वायरल हो गया। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी धनंजय कुमार सिंह ने आरोपी एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।

क्या है मामला

आडियो क्लिप की जानकारी मिलते ही एसपी ने जांच का जिम्मा डीएसपी मुख्यालय मंगल सिंह जामूदा को सौंप दिया था।

जांच के दौरान पता लगा कि माधव कुमार राजहंस की बाइक किसी ने चुरा ली थी। अनुसंधानकर्ता अजय कुमार वर्मा ने पीड़ित से अनुसंधान करने के नाम पर रकम मांगी।

कहा कि दौड़ भाग करेंगे तो तेल लगेगा, खर्चा पानी दीजिए तो काम आगे बढ़े। आडियो क्लिप भी जांच के बाद सही पाई गई।

डीएसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को दी। उसके बाद एसपी ने आरोपित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा था।

अजय ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि उसने भूलवश पैसा मांग लिया था। एसपी इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उन्हाेंने उसे अनुशासनहीनता व मनमानी करने का दोषी माना।

तत्काल निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें डाबरग्राम पुलिस केंद्र में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...