Homeक्राइमदुमका में असम के कांवरियों से लूटपाट, एक गिरफ्तार

दुमका में असम के कांवरियों से लूटपाट, एक गिरफ्तार

Published on

spot_img

दुमका: तारापीठ पूजा करने जा रहे कांवरियों (Kanwariyas) से लाठी-डंडे से लैस अपराधियों (Criminals) ने उप राजधानी दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर सरसडंगाल और लोड़ीपहाड़ी के बीच लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

कांवरियों के साथ की मारपीट और लुटे नकदी एवं गहने

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या DSL 8909 पर सवार असम के गौरीपुर निवासी कांवरिये देवघर और बासुकीनाथ से पूजा कर तारापीठ की ओर जा रहे थे।

इस बीच अपराधियों ने उन्हें रोककर मारपीट करते हुए 25 हजार नकदी एवं गहने लूट लिए। इस संबंध में श्रद्धालु अमित कुमार शर्मा ने शिकारीपाड़ा थाना में लिखित आवेदन दिया है।

हालांकि, जब लूटपाट (Robbery ) की घटना हो रही थी तो इसकी सूचना पुलिस को मिल गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शमसूर शेख नामक एक वृद्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

वह पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के रामपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव का रहने वाला है। पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल (Investigation) कर रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...