दुमका में बहु ने ससुरालवालों पर दर्ज कराया प्रताड़ना का केस

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा पंचायत के मालभण्डारो गांव की एक महिला ने डायन बिसाही के शक में ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पीड़ित आशा देवी पत्नी जलाल मंडल ने महिला थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित महिला ने यह आरोप पति जयलाल मंडल, सौत के बेटे कुलदेव मंडल, कार्तिक मंडल और सकुनी देवी पर लगाया है।

पीड़ित ने बताया कि 17 साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। एक बेटी की मां भी है। पूर्व से भी ससुराल वाले प्रताड़ित करते आ रहे है।

रविवार को ससुराल वाले डायन कह मारपीट कर मैला पिला रहे थे। महिला किसी तरह भाग मायके पहुंची। जहां मंगलवार को मायके वालों के साथ महिला थाना पहुंची।

पुलिस मामले में महिला के बयान पर डायन बिसाही एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Share This Article