झारखंड में आज से बिजली की नई दरें लागू, प्रति यूनिट 55 पैसे बढ़े थे दाम

झारखंड में बिजली दरें बढ़ने से उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ा, नई दरें लागू, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली जारी, शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिल बढ़ने की चिंता।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 1 अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू हो गई हैं और इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है। अब अप्रैल महीने में जितनी बिजली खपत होगी, उसका बिल नई दरों के हिसाब से बनेगा और इसका भुगतान मई में करना होगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के उपभोक्ताओं को अब हर यूनिट पर करीब 50 से 55 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे। यानी महीने के अंत में बिजली बिल पहले से ज्यादा आने वाला है।

अगर आप शहर में रहते हैं और 400 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करते हैं, तो आपके लिए दर 6.85 रुपए से बढ़ाकर 7.40 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है। वहीं ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए यह दर 6.70 रुपए से बढ़कर 7.20 रुपए प्रति यूनिट हो गई है। 201 से 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों को थोड़ी राहत जरूर दी गई है। इस स्लैब में 2.05 रुपए प्रति यूनिट की सब्सिडी मिल रही है, जिसके बाद प्रभावी दर 5.35 रुपए प्रति यूनिट होगी। पहले यह दर 4.80 रुपए थी।

200 यूनिट तक मुफ्त बिजली जारी

हालांकि, सरकार ने एक बड़ी राहत भी बरकरार रखी है। 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को पहले की तरह कोई बिल नहीं देना होगा। राज्य में करीब 39 लाख उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और आगे भी उन्हें राहत मिलती रहेगी।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।