झारखंड में बिजली के दाम बढ़े: शहरों में 55 पैसे, ग्रामीण इलाकों में 50 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी, अब चुकाना होगा 7.40 रुपये प्रति यूनिट

झारखंड में बिजली दरों में 6.12% की बढ़ोतरी, घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा, किसानों को राहत, अब बिल में मीटर रेंट नहीं, समय पर भुगतान पर 2% रिबेट।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के करीब 54 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरें जारी कर दी हैं। नई दरों के अनुसार, बिजली शुल्क में कुल 6.12% की बढ़ोतरी की गई है। इसका असर घरेलू उपभोक्ताओं पर सीधे पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 6.85 रुपये के बजाय 7.40 रुपये चुकाने होंगे। ये संशोधित दरें 1 अप्रैल से पूरे राज्य में लागू हो जाएंगी।

बढ़ोतरी का भार सीमित, किसानों को राहत

दरअसल, JBVNL ने जहां 59% तक टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, वहीं आयोग ने इसे घटाकर केवल 6.12% तक सीमित किया। इसे आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि अब किसी भी श्रेणी के उपभोक्ता से मीटर रेंट नहीं लिया जाएगा। इससे मासिक बिल में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, जो उपभोक्ता 5 दिनों के भीतर बिल का भुगतान करेंगे, उन्हें 2% की छूट (रिबेट) भी मिलेगी।

बिजली वितरण सुधार और बिलिंग में बदलाव

आयोग ने JBVNL द्वारा प्रस्तावित उच्च वितरण हानि (Distribution Loss) को खारिज करते हुए इसे सभी वित्तीय वर्षों के लिए 13% तक सीमित कर दिया है। इसे बिजली व्यवस्था को ज्यादा कुशल बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही, उपभोक्ताओं को बिल सरल तरीके से देने, CGRF (उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम) की जानकारी हर बिल में शामिल करने और शिकायतों की सुनवाई वर्चुअल मोड में करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।