उत्पाद सिपाही परीक्षा विवाद में बड़ा एक्शन, अभ्यर्थियों को 2 दिन की रिमांड पर भेजा गया

उत्पाद सिपाही परीक्षा विवाद में बड़ा एक्शन, 150 से ज्यादा अभ्यर्थी गिरफ्तार, कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड दी, सॉल्वर गैंग और पेपर लीक मामले की जांच तेज।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Excise Constable Exam : झारखंड में 12 अप्रैल को आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पेपर लीक की आशंका के बीच सॉल्वर गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 150 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है।

सोमवार को इस मामले की सुनवाई सिविल कोर्ट में हुई, जहां कोर्ट ने गिरफ्तार अभ्यर्थियों को दो दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। अब पुलिस इन अभ्यर्थियों से जेल में रखकर गहन पूछताछ करेगी, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

इधर, अभ्यर्थियों के पक्ष में उनके वकीलों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। वकीलों का कहना है कि यह मामला पेपर लीक का नहीं बल्कि तथाकथित “गेस पेपर” से जुड़ा है। उनके अनुसार, 340 प्रश्नों में से महज एक प्रश्न का मिलान हुआ है, जिसे आधार बनाकर अभ्यर्थियों पर गंभीर धाराएं लगाना उचित नहीं है।

वकीलों ने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों ने व्हाट्सएप के जरिए अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी की है और असली दोषी वही गिरोह है, जो ठगी के नए तरीके अपना रहा था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए कई अभ्यर्थी खुद ठगी के शिकार हैं और उन पर कार्रवाई करना गलत है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और सॉल्वर गैंग के तार खंगाले जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।