तोरपा में चार PCC सड़कों का शिलान्यास

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: तोरपा के विधायक कोचे मुंडा (MLA Koche Munda) ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में चार PCC सड़कों का शिलान्यास किया।

MLA ने रेफरल अस्पताल परिसर, रिड़ुम, तोरपा बड़काटोली और टुराटोली गांव में PCC सड़कों का शिलान्यास किया।

हेमंत सरकार का ध्यान गांवों के विकास पर नहीं, बल्कि सरकार बचाने पर है

MLA ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का गांव के लोगों के लिए PCC सड़कें उपहार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी चार सड़कों का निर्माण उनकी विधायक निधि से किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द तोरपा क्षेत्र में और तीन PCC सड़कों का शिलान्यास किया जायेगा। साथ ही कहा कि राज्य की हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) का ध्यान गांवों के विकास पर नहीं, बल्कि सरकार बचाने पर है।

उन्होंने गांव के लोगों का आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दें और उन्हें हर संभव लाभ दिलाने का प्रयास करें।

इस मौके पर तोरपा के प्रमुख रोहित सुरीन, विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता परमेंश्वर प्रसाद, BJP के तोरपा मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी, रनिया मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना, संतोषी टोपनो, निखिल जायसवाल, सुबोध जायसवाल, गौंझू प्रधान, भोला गुप्ता, सुबोध जायसवाल, विनोद भगत, महावीर साहू, विनोद धान, सूरज भेंगरा सहित BJP के कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article