झारखंड : 8 साल की भतीजी से चाचा ने किया रेप, गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: थाना क्षेत्र में पिछले शनिवार को आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी चाचा को पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।

उक्त मामले में पीड़िता की मां ने उसके चाचा के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी मोतीलाल राम को सघन छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी राहुल कुमार मिश्रा ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। लड़की के परिजनों की ओर से थाने में आवेदन दी गई थी।

उस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पीड़ता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।

क्या था मामला

पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप उसके चाचा पर लगाया था।

पीड़िता की मां के अनुसार वह शनिवार को खरौंधी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गई थी। उसी दौरान आरोपी ने बर्तन साफ करने के बहाने बेटी को अपने घर बुलाया।

बुलावे पर बेटी उसके घर गई और बर्तन साफ करने लगी। तभी उसने बच्ची को पकड़कर जबरन घर के अंदर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी बीच नदी नहाने गया उसका बेटा जब घर लौटा तो बच्ची का चाचा के घर रोने की आवाज सुनी। जब वह वहां गया तो देखा कि चाचा बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

बेटे के वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने उसे छोड़ा। वहां से घर लौटने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दादी और उसे दी।

Share This Article